OTHERS

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिला अधिकारी श्रीमती साहिल के द्वारा अस्पताल में चिकित्सक एवं कर्मियों के शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु बायोमैट्रिक उपस्थिति का निरीक्षण किया गया। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी, लिपिक, स्वास्थ्य शिक्षक, डाटा इंट्री ऑपरेटर, नर्स, एएनएम, परिवार नियोजन कार्यकर्ता एवं डाटा विश्लेषक विलंब से उपस्थित पाए गए। इस संबंध में सिविल सर्जन बक्सर को संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कारण पृच्छा करते हुए अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड एवं शौचालय इत्यादि जगहों पर साफ सफाई का अभाव पाया गया। इस संबंध में सिविल सर्जन बक्सर को प्रखंड स्वास्थ्य प्रबन्धक को निलंबित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

परिवार नियोजन परामर्श दाता कक्ष बंद पाया गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया।अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मियों का मोबाइल नंबर पालीवार सहित अस्पताल भवन के मुख्य गेट पर या दृष्टिगोचर स्थल पर रोस्टर अनुसार बोर्ड पर अंकित कराने का निर्देश दिया गया।अस्पताल भवन में मरीजों के सहायता हेतु हेल्प डेस्क या May I Help You काउंटर को क्रियाशील कराने का निर्देश दिया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button