बक्सर में होने वाले फरक्का जलसंधि नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर राजपुर में हुई बैठक


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिला अंतर्गत राजपुर प्रखंड के जदयू कार्यालय में गुरुवार को सभी पंचायत अध्यक्षों की एक बैठक की गई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष फुटुचंद सिंह ने की.जिसमें आगामी पांच सितंबर को बक्सर में आयोजित होने वाले फरक्का जलसंधि नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर गांव से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग हिस्सा लेंगे।
इस मौके पर केशनाथ राम ,उमेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, तेजनारायण राउत, भोला सिंह, लालाचंद ,विश्वामित्र राम, राधेश्याम सिंह,शिवजतन सिंह,किशुन राम, विजय सिंह, अखिलेश कुमार राम ,विंध्याचल सिंह, राधेश्याम सिंह, दीपक कुमार के अलावा सभी पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहे. सभी पंचायत अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।



