CRIME

सीओ और थाना अध्यक्ष ने संयुक्त रूप में किया पटाखा दुकानो के जांच, दिए आवश्यक सुझाव

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड क्षेत्र के तियरा एवं राजपुर बाजार में सीओ डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह एवं थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने संयुक्त रूप से पटाखा दुकानों का गहन जांच पड़ताल किया.जिन्हें आवश्यक सुझाव भी दिया गया. सीओ ने कहा की किसी भी ग्रामीण बाजारों में बगैर लाइसेंस के पटाखा नहीं बेचा जायेगा.अगर कोई दुकानदार इस तरह का गैर कानूनी काम करता है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर इसके लिए आम जनों को सूचित किया जा रहा हैं. अगर कोई दुकानदार पटाखा बेचना चाहते हैं तो उसके लिए स्थल का चयन कर इसके लिए आवेदन करेंगे.जिसका विभाग के तरफ से जांच किया जायेगा.मानक के अनुसार अगर सही पाया गया तो उसे लाइसेंस दिया जायेगा.क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो इसके लिए सभी दुकानदारों से भी आगाह किया गया है कि कोई भी दुकानदार ज्यादा बिस्फोटक वाले पटाखा अधिक भींड़ वाले जगहों पर न रखे.दुकान के आस-पास कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button