परशुराम सेवा संघ के द्वारा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने अविनाश मिश्रा को किया गया स्वागत


आरा पब्लिक न्यूज:- भोजपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अविनाश मिश्र के निर्वाचित होने पर परशुराम सेवा संघ के चंदवा, आरा स्थित कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह की अध्यक्षता परशुराम सेवा संघ एवं शाहाबाद ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अंजनी तिवारी ने की। संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अभिषेक द्विवेदी ने किया।
अपने संबोधन में अंजनी तिवारी ने अविनाश मिश्रा के निर्वाचन को युवा कार्यकर्ताओं के विश्वास एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अविनाश को अपना छोटा भाई बताते हुए आश्वस्त किया कि उनके राजनीतिक सफर में किसी भी कठिनाई या चुनौती के समय परशुराम सेवा संघ हरसंभव सहयोग करेगा।
समारोह में निकेश पाण्डेय, अभिषेक उपाध्याय, अंशु शेखर चौधरी, प्रभात यादव, उत्कर्ष राज, यासीन उमर, अतुल तिवारी, प्रभात रंजन, चुल्लू तिवारी, देवेश उपाध्याय, मुक्ति नाथ तिवारी, विकास पाण्डेय, मंटू दुबे, उमेश कुमार, मोहम्मद जावेद, सोहेब खान एवं मनीष यादव सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



