CRIME

दो बाइक की हुई सीधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर देवल मोड़ के समीप दो बाइक की हुई सीधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसकी पहचान तिवाय गांव निवासी 30 वर्षीय साधु साह पिता स्वर्गीय उमा साह एवं नागपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मंटू साह पिता काशी साह के रूप में की गई है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक से रामपुर किसी काम से गए थे।

वहां से मंटू साह अपने घर के अन्य  सदस्य को बाइक पर लेकर देवल मोड़ के समीप पहुंचकर किसी दुकान पर नाश्ता कर जैसे ही वह अपने बाइक लेकर गांव की तरफ चलने को तैयार हुआ.तभी रामपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही साधु साह की बाइक असंतुलित होकर टकरा गई. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. रोड पर अफरा तफरी मच गया. आसपास दुकान पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी. तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया. जहां उपचार के बाद से बेहतर इलाज के लिए इन दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button