CRIME

चीनी मिट्टी के क्षतिग्रस्त गमलों से 8.53 लाख के शराब जप्त एक गिरफ्तार

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के ऊपरी पुल पर शुक्रवार दोपहर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश कर रही एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप से 711 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि चेक पोस्ट पर यूपी 15 जेटी-3703 नंबर की पिकअप को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। वाहन में चीनी मिट्टी के क्षतिग्रस्त गमलों से शराब की पेटियों को ढका गया था। तलाशी के दौरान शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। वाहन से रॉयल ग्रीन व्हिस्की की 40 पेटी बरामद हुई। इसमें कुल 360 लीटर शराब थी।वहीं, रॉयल चैलेंज व्हिस्की की 39 पेटी मिली।

इसमें 351 लीटर शराब थी। दोनों को मिलाकर कुल 711 लीटर शराब जब्त की गई। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 8 लाख 53 हजार 200 रुपये बताई गई है। पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप आजमगढ़ से चली थी और इसे आरा पहुंचाया जाना था। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-5 निवासी लोकेंद्र कुमार (34 वर्ष ) के रूप में हुई है। वह हरवीर सिंह का पुत्र बताया गया है। कार्रवाई उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button