OTHERS

ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: अब 25 दिन में ही बुक होगा गैस सिलेंडर

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब ग्रामीण इलाकों में भी महज 25 दिन में ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई जा सकेगी। इससे पहले यह सुविधा सिर्फ शहरी क्षेत्रों के लिए ही लागू थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को दोबारा सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था।

तेल कंपनियों द्वारा नियमों में किए गए इस बदलाव से लाखों ग्रामीण परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। अक्सर देखा जाता था कि शहरों में 25 दिन के अंदर ही दूसरा सिलेंडर बुक हो जाता था, लेकिन गांवों में एजेंसियां 45 दिन से पहले बुकिंग नहीं लेती थीं। इससे ग्रामीण परिवारों को काफी परेशानी होती थी, खासकर बड़े परिवारों और शादी-विवाह या किसी समारोह के दौरान। कई बार तो लोगों को ब्लैक में महंगे दाम पर सिलेंडर खरीदना पड़ता था।

नए नियम के लागू होने से अब ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के बीच का यह भेदभाव खत्म हो गया है। उपभोक्ता 25 दिन की अवधि पूरी होते ही अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से या एजेंसी पर जाकर अगला सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

स्थानीय गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि कंपनी की ओर से सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दिया गया है, अब सिस्टम 25 दिन के बाद ही बुकिंग स्वीकार कर रहा है। इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।ग्रामीणों ने इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button