OTHERS

राजपुर के लाल होनहार क्रिकेटर आदित्य वात्स ने अंडर 19 फिटनेस एवं स्किल्स कैंप में बनाई जगह

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 19 फिटनेस एवं स्किल्स कैंप के लिए जारी शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची में बक्सर जिले अंतर्गत राजपुर के होनहार क्रिकेटर आदित्य वात्स ने जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है.अपनी शानदार प्रतिभा और कड़े अभ्यास के बल पर आदित्य ने इस सूची में 9वां स्थान हासिल किया है.।

यंगस्टार क्रिकेट क्लब, बक्सर से जुड़े आदित्य वात्स अपने कोच फराह अंसारी की देखरेख में लगातार मैदान पर पसीना बहा रहे थे.बीसीए के निर्देशों के अनुसार, चयनित खिलाड़ियों को 10 सितंबर 2026 को पटना स्थित कार्यालय में अपने मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।

आदित्य की इस बड़ी सफलता पर क्षेत्र पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, मनोज त्रिगुण, अशोक त्रिगुण, विनय त्रिगुण के अलावा क्षेत्र के खेल प्रेमियों, उनके परिवारजनों, यंगस्टार क्रिकेट क्लब के सदस्यों और कोच फराह अंसारी ने उन्हें बधाई दी है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आदित्य कैंप में अपनी फिटनेस और कौशल से बेहतरीन प्रदर्शन कर जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button