नागपुर मुखिया के पिता का हुआ निधन 7 सितंबर को होगी श्रद्धांजलि सभा


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नागपुर पंचायत के मुखिया शैलेंद्र सिंह के पिता परमानंद सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी मिलते ही इस दुख की घड़ी में परिजनों से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने राजपुर के पूर्व विधायक विश्वनाथ राम उनके आवास पर पहुंचे।
पूर्व विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परमानंद सिंह एक सरल और सामाजिक व्यक्ति थे, उनका जाना परिवार के साथ-साथ पूरे पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे। मुखिया शैलेंद्र सिंह ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि उनकी आत्मा के शांति के लिए 7 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें सम्मिलित होकर अमृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।



