CRIME

बक्सर पुलिस अधीक्षक शुभम् आर्य ने राजपुर थाना का किया निरीक्षण

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- बक्सर पुलिस कप्तान द्वारा शनिवार के दिन राजपुर थाने के  निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं विभिन्न शाखाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही थाने में लंबित कांडों की समीक्षा की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार अपर थाना अध्यक्ष शिवकुमार मंडल एवं उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती और आमजनों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया। बक्सर पुलिस कप्तान ने राजपुर थाने के निरीक्षण के दौरान थाना के साफ सफाई नियमित करने का निर्देश दिए। मौके पर एसआई सुभाष कुमार, वकार अहमद, उमेश यादव, सहित थाने के मुंशी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button