अंचल कार्यालय में CO से मारपीट, वीडियो वायरल, DM ने दिए जांच के आदेश


बक्सर/कटिहार पब्लिक न्यूज:- कटिहार सदर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी (CO) सोनू भगत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यालय के ही अंचल कर्मी संजय वर्मा ने CO के चेंबर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।बताया जा रहा है कि किसी सरकारी कार्य को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
घटना के समय कार्यालय में कई अन्य कर्मी भी मौजूद थे। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंचल कर्मी द्वारा CO के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए साफ देखा जा रहा है।
घटना के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इधर, इस घटना को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।


