OTHERS

आकाशीय बिजली कहर के शिकार बना मत्स्य विभाग के तालाब किनारे लगा ऐतिहासिक पीपल का पेड़

बक्सर पब्लिक न्यूज :- बक्सर जिले अंतर्गत मत्स्य विभाग के तालाब किनारे लगा ऐतिहासिक बुढ़ा पीपल का पेड़ अब नहीं रहा। शनिवार रविवार के बीती रात करीब 2 बजे प्राकृतिक आपदा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तेज चमक के साथ विशाल पीपल पेड़ धराशायी होकर तालाब की मिट्टी में समा गया।बताया जाता है कि यह पीपल के पेड़ कई दशकों पुराना था और क्षेत्रीय पहचान के नाम से जाना जाता था। तालाब पर आने वाले लोगों, मछुआरों और राहगीरों के लिए यह पेड़ छाया और विश्राम का मुख्य केंद्र था। गर्मी के दिनों में इसके नीचे मेला जैसा माहौल रहता था।

अधिवक्ता अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि रात में तेज आंधी-पानी के साथ जोरदार बिजली कड़की और देखते ही देखते पीपल जड़ समेत उखड़ गया। सुबह जब लोग तालाब की ओर पहुंचे तो पेड़ को मिट्टी में समाया देख सभी भावुक हो गए।स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सिर्फ एक पेड़ नहीं, बल्कि हमारी पीढ़ियों की यादों और पहचान से जुड़ा था। इसके नीचे पंचायतें भी होती थीं। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि तालाब किनारे फिर से पीपल का पौधा लगाया जाए और उस स्थान को संरक्षित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button