OTHERS

राजपुर में वोट चोरी के आरोप में इंडिया गठबंधन ने फूंका पुतला

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के चौसा कोचस मुख्य पथ पर इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार,पीएम नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. जिसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह एवं मुखिया अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से किया.इससे पहले गठबंधन के सदस्यों ने वोट चोर गदी छोड़ सहित अन्य नारों के साथ विरोध मार्च किया.प्रखंड गेट के समीप नुककड़ सभा कर पुतला दहन किया।

पूर्व विधायक विश्वनाथ राम ने कहा की देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है. चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.जनता के जनादेश और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगा. इस मौके पर पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिरंग सिंह, तेज नारायण पांडेय, सीपीआई के कपिल पासवान, कांग्रेस नेता राजू सिंह, सुदर्शन सिंह,प्रमोद सिंह,इंद्रजीत सिंह,कृष्ण सिंह, हीरा राजभर, शेषनाथ सिंह,रामाश्रय राम,  मनोज सिंह,  बबलू राजभर के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button