OTHERS

मंगरॉव पंचायत के संगरॉव में धनुष यज्ञ और राम विवाह का भव्य मंचन, गाजे-बाजे के साथ निकली राम बारात

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के मंगरॉव पंचायत के संगरॉव गांव में चल रहे रामलीला में धनुष यज्ञ एवं राम विवाह का मंचन किया गया।कार्यक्रम के आरंभ में रामलीला समिति संगरॉव-मंगरॉव की ओर से पूजा-अर्चना के बाद रामलीला की शुरुआत हुई, जिसमें दिखाया गया कि राजा जनक के दरबार में धनुष तोड़ने के लिए स्वयंवर रखा गया है। दूर-दराज से पहुंचे राजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन किसी से नहीं टूटा। जैसे ही राम ने प्रत्यंचा चढ़ाई, धनुष दो खंडों में टूट गया, जिसे देख दर्शकों में काफी उत्साह भर गया।समिति के सदस्यों की ओर से गाजे-बाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई, जिसमें राजा दशरथ, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता एवं अन्य पात्र काफी आकर्षक दिख रहे थे।

लीला के सफल मंचन पर युवा समाजसेवी सचिन कुमार पांडेय की ओर से कलाकारों एवं समिति सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बरसों से चली आ रही यह रामलीला हमारे गांव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संजोने में स्थानीय कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।देर शाम ठाकुरबाड़ी में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button