Education
मेरे सपनों का भारत अभियान के तहत बच्चों ने दिखाया हुनर विजेता को किया गया सम्मानित


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के रघुवंशी कुंवरी प्लस टू विद्यालय में शिक्षा विभाग के निर्देश पर मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने किया. इन्होंने बच्चों को संबोधित कर कहा कि पढ़ाई के साथ कला का होना जरूरी है. यही कला भविष्य में हुनरमंद बना देता है.जो आपको लक्ष्य तक पहुंचने में सहयोग करेगा।
आयोजित प्रतियोगि
ताओं में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इसमें चित्रकला प्रतियोगिता में छोटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. भाषण में अनु कुमारी और निबंध प्रतियोगिता में सुनिधि कुमारी अव्वल रही.इस दौरान बच्चों में काफ़ी उत्साह रहा. इस मौके पर शिक्षक श्यामनारायण ठाकुर, अजीत सिंह के अलावा विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



