OTHERS

किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के समान की चोरी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर महावीर स्थान बाजार में किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर लाखों की समान की चोरी कर लिया गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरेंजा निवासी जाबिर राइन प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए.देर रात सुनसान होने के बाद चोरों ने घात लगाकर लोहे का दरवाजा तोड़कर दुकान में प्रवेश कर रखे गए हजारों रूपये नगदी एवं हजार रुपए की कीमती सामान लेकर चले गए।

शनिवार की सुबह जब दुकान पहुंचे तो सभी सामान बिखरा हुआ था. दरवाजा टूटा देख आश्चर्य में पड़ गए.इस बात की चर्चा होते ही दुकानदारों की भीड़ इकट्ठा हो गई. दुकानदार ने बताया कि इससे पूर्व भी विगत छह माह पूर्व इनकी दुकान में चोरी हुई थी. यह दूसरी घटना हुई है.साथ ही इस बाजार में कई अन्य लोगों की दुकान की भी चोरी हुई थी. जिसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां दो चौकीदारों को भी नियुक्त किया है.बावजूद इस चोरी की घटना से दुकानदारों में काफी भय है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button