CRIME

बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल संरक्षण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न समितियों की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।बैठक में बाल श्रम उन्मूलन, विमुक्त बाल श्रमिकों के पुनर्वास, शिक्षा से जोड़ने तथा बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में चिन्हित बाल श्रमिकों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर से समन्वय स्थापित करते हुए विमुक्त किए गए सभी बाल श्रमिकों का एक सप्ताह के अंदर विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने निर्देश दिया कि 01 अक्टूबर 2026 से नियमित अंतराल पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाए। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों के साथ-साथ पर्व-त्योहार के अवसर पर लगाए जाने वाले पंडालों, मिठाई दुकानों एवं ढाबों में बाल श्रमिकों के नियोजन की जांच की जाए तथा पाए जाने वाले बाल श्रमिकों को विमुक्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वहां होमगार्ड की तैनाती कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button