OTHERS

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव पहुंचे बक्सर,राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं के की समीक्षा

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले में दो दिवसीय  भ्रमण पर शनिवार को बक्सर पहुंचे।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के अपर सचिव डॉ० महेन्द्र पाल ने जिले में संचालित राजस्व कार्यों, ऑनलाइन राजस्व सेवाओं, अभिलेखों के संधारण तथा भूमि संबंधी विभिन्न मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई।अपर सचिव द्वारा डुमराँव अंचल कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ऑनलाइन राजस्व सेवाओं, जमाबंदी अद्यतीकरण, उत्तराधिकार के आधार पर नामांतरण तथा आगामी माह नवम्बर में वासविहीन परिवारों को भूमि पर्चा उपलब्ध कराने हेतु प्रस्तावित विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।

 संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।इसके उपरांत बक्सर सदर अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखागार के रख-रखाव, अभिलेखों के संधारण तथा ऑनलाइन राजस्व सेवाओं के सुचारू संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया।समीक्षा के क्रम में  अपर समाहर्ता बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर एवं डुमराँव एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को राजस्व कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का सुगम एवं पारदर्शी लाभ सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपर सचिव का यह भ्रमण जिले में त्वरित, पारदर्शी एवं डिजिटल राजस्व सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता तथा वासविहीन परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार उपलब्ध कराने की दिशा में संचालित कार्यों की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से महत्वपूर्ण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button