POLITICS

इटाढ़ी में जन सुराज सदस्यो की हुई बैठक,दो अक्टूबर के तैयारी को लेकर हुई समीक्षा

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर जिले के इटाढ़ी मे जन सुराज के सदस्यों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जहा प्रखंड के विभिन्न पंचायत से बड़ी संख्या में उसके संस्थापक सदस्यों के अलावे जन सुराज से जुड़े लोग शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 2 अक्टूबर को जनसुराज के राजनीतिक दल बनाए जाने को लेकर तैयारियां की समीक्षा करते हुए उसे अंतिम रूप दिया गया।

इसके लिए लोगों को अलग-अलग जिम्मेवारियां भी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने जन सुराज पार्टी के संविधान का प्रारूप एवं विषय, जिसमे जन सुराज के दल का नाम, निशान, सदस्यता बनाने के प्रारूप, दल की संरचना, सांगठनिक चुनाव, चुनावी प्रक्रिया पार्टी बनाए जाने की घोषणा के स्थान को लेकर अपने-अपने विचार रखें।

इसमें यह भी तय किया गया कि 2 अक्टूबर को पटना में पार्टी के गठन के दिन प्रखंड के विभिन्न गांवों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी रहेगी। इस दौरान मुखिया रेखा कुशवाहा, बीडीसी अंशु देवी,सर्वेश पाठक,उपप्रमुख संजय मिश्रा, मुन्ना आलम,अजीत सम्राट,संजय सिंह,बिहारी कुशवाह, जितेंद्र राम,नथुन कुशवाहा,विमलेश तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button