OTHERS

केसठ में मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से हुई पूजा, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

बक्सर पब्लिक न्यूज:- केसठ शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को केसठ प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान व श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।अहले सुबह से ही स्थानीय देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। हाथों में पूजा की थाली, जल, बेलपत्र और पुष्प लिए महिला-पुरुष भक्त कतारबद्ध होकर मां के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

श्रद्धालुओं के ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।वहीं संध्या काल में सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। शंख, घंटे और घड़ियाल की गूंज के बीच हुई भव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा को लेकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button