OTHERS

जदयू जिला कार्यालय, बक्सर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती मनाई गई

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर में जनता दल यूनाइटेड, जिला बक्सर के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में जदयू जिला कार्यालय, बक्सर में महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी विचारक एवं संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, अन्याय और तानाशाही प्रवृत्तियों के विरुद्ध जनजागरण का ऐतिहासिक कार्य किया।

जिला प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ‘संपूर्ण क्रांति’ का उनका आह्वान भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक निर्णायक अध्याय है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक परिवर्तन और जनसेवा के लिए प्रेरित किया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए उनका संघर्ष सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों को याद करते हुए दिनेश सिंह जदयू नेता ने कहा कि समाजवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों, नैतिक राजनीति और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर जदयू के पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता अशोक प्रजापति, अरुण  कुमार सिंह, दिनेश सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, सिदेश्वर चौधरी, सरिता देवी, अभिषेक ओझा, टूना राम, पंकज मानसिंहका, अधिवक्ता बिनोद सिंह, ध्रुप गुप्ता, शशिकान्त कुशवाहा, सरदार कुशवाहा, कृष्णा सिंह, संजय चौधरी, सोहराब कुरैशी, मार्कण्डेय पटेल, रामजीत गोड़, मुन्ना चौरसिया, राजेश वारी, बब्लू जमाल, विजय पासवान, रोहित कुमार, नीरज पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button