CRIME

करंट की चपेट में आने से चौसा पावर प्लांट के टेक्निकल मजदूर की मौत

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :- बक्सर थर्मल पावर प्लांट में कार्य करने वाले एक टेक्निकल मजदूर की लेबर कालोनी में करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी के बाद पहुंचे कम्पनी के अधिकारियों व राजपुर व मुफ़्ससिल थाना प्रभारी द्वारा शव को कब्जे में लेकर अंत: परीक्षण करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वही कम्पनी के अधिकारियों द्वारा मृतक के आश्रितों को पॉलिसी के अंतर्गत तत्काल दाह संस्कार के लिए एक लाख की राशि दी गई। व छह लाख मुआवजे की राशि दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया।

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर के जसौली गांव निवासी रामप्रवेश राम एक माह पहले बक्सर थर्मल प्लांट निर्माण में सहायक निर्माण कम्पनी एल एन्ड टी कम्पनी के अंतर्गत कार्यरत पावर मैक लिमिटेड कंपनी में ग्राइंडर टेक्निकल मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था। वह, कोचाढी स्थिति निजी लेबर कालोनी में रहता था। जहा घरेलू बिजली की मरम्मत के दौरान उसे विद्युतीय सम्पर्क में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पर साथ मे रह रहे मजदूरों द्वारा राजद मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अर्जुन यादव को जानकारी दी गई। जिसके बाद अर्जुन यादव ने कंपनी के पदाधिकारियों व राजपुर थानाअध्यक्ष राजेश मालाकार व मुफ़्ससिल थाना प्रभारी राहुल कुमार को दी गई।

साथ ही इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को भी दी गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद मृतक के परिजनों के साथ मजदूर प्रकोष्ठ अध्यक्ष द्वारा कंपनी के पॉलिसी के अनुसार उचित मुआवजा देने की मांग की गई। जहा पावर मैक कंपनी के एचआर सुनील सिंह के द्वार दाह संस्कार के लिए तत्काल एक लाख रूपये नगद आश्रित के परिजनों को दिया साथ ही छह लाख का मुआवजा एक महीने के अंदर दिए जाने का लिखित आश्वाशन दिया गया। कंपनी के पदाधिकारी का कहना था की मजदूर के साथ हादसा निजी लेबर कालोनी में हुआ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button