CRIME

राजपुर: पिपराढ नहर के पास से सिंचाई ट्रांसफार्मर चोरी, किसानों में भारी आक्रोश

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर थाना क्षेत्र के पिपराढ नहर से पश्चिम किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए बिजली विभाग द्वारा स्थापित ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। घटना का पता बुधवार की सुबह तब चला, जब गांव के किसान खेतों में टहलने गए और ट्रांसफार्मर गायब मिला।

ट्रांसफार्मर चोरी की खबर फैलते ही क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मौके पर नथुन साह, बबलू सिंह, लालजी शाह, संतोष कुमार गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू राय सहित सैकड़ों किसान और ग्रामीण उपस्थित थे। किसानों का कहना है कि इसी ट्रांसफार्मर से दर्जनों एकड़ खेतों की सिंचाई होती थी। धान की फसल के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में ट्रांसफार्मर चोरी होने से सिंचाई पूरी तरह ठप हो जाएगी और फसलों को भारी नुकसान होगा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन रात्रि गश्ती नहीं होती। किसानों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अज्ञात चोरों को गिरफ्तार कर ट्रांसफार्मर बरामद करने और नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button