OTHERS

अग्निकांड के पीड़ित परिवार को अंचलाधिकारी चक्की द्वारा पॉलिथीन शीट का वितरण

बक्सर पब्लिक न्यूज:- चक्की अंचलाधिकारी के द्वारा अग्निकांड से पीड़ित परिवार को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पॉलिथीन शीट का वितरण किया गया।इस पहल का उद्देश्य अग्निकांड से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराना तथा प्रतिकूल मौसम की स्थिति में उनके अस्थायी आवास को सुरक्षित रखने में सहायता प्रदान करना है।जिला प्रशासन बक्सर द्वारा आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार त्वरित राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अग्निकांड जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आपदा से प्रभावित परिवारों की स्थिति का आकलन करते हुए नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में राहत मिल सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button