OTHERS

दिव्यांग बच्चों के प्रमाणीकरण व सहायक उपकरण के लिए लगा शिविर, 45 बच्चों का हुआ नामांकन

बक्सर पब्लिक न्यूज:- केसठ प्रखंड के मध्य विद्यालय केसठ के प्रांगण में बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड तथा सहायक उपकरण के लिए चयन किया गया।जिला सदर अस्पताल से पहुंचे चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र राम और डॉ. नवीन चंद्र समेत संतोष कुमार, मनोज कुमार एवं कार्तिक कुमार ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता प्रमाणीकरण किया।

जांच के बाद पात्र बच्चों को यूडीआईडी कार्ड तथा आवश्यक सहायक उपकरण के लिए चयनित किया गया।शिविर में कुल 45 दिव्यांग बच्चों का नामांकन किया गया। इनमें तीन बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी, आठ बच्चों का यूडीआईडी के लिए तथा सात बच्चों का सहायक उपकरण के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों को आवश्यक जानकारी भी दी गई।शिविर को सफल बनाने में मध्य विद्यालय केसठ के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, मुस्तफा, अनिल, प्रशांत, आनंद किशोर मिश्रा, नागेंद्र तिवारी, राहुल कुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार शर्मा समेत अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button