OTHERS

तियरा विद्यालय में छात्राओं ने छठ महापर्व की जीवंत झांकी प्रस्तुत की, पूरा परिसर हुआ भक्तिमय

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड के तियरा रघुवंशी उच्च विद्यालय में कला, संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय की छात्राओं ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर आधारित एक बेहद मनमोहक और सजीव झांकी प्रस्तुत की, जिसने सभी लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने किया। छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर सूप, दउरा और अन्य पारंपरिक पूजा सामग्रियों के साथ स्कूल परिसर में स्थित सरोवर के पास पहुंचकर छठ महापर्व की संपूर्ण विधियों का जीवंत मंचन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर पारंपरिक छठ गीतों और भक्तिमय धुनों से गूंज उठा।

oplus_0

छात्राओं की इस सुंदर प्रस्तुति ने पूरे माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे राज्य की महान लोक परंपरा है, जिसमें डूबते एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह अनोखी प्रकृति पूजा हमें तालाबों के संरक्षण के साथ-साथ जल और वायुमंडल को बचाने का गहरा संदेश देती है। हम सभी को पर्व-त्योहारों के उल्लास के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक धरोहरों को भी संजोकर बचाने की जरूरत है।

oplus_0

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्ग नौ और दस की छात्राओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें छात्रा शिवानी, छोटी, प्रतिमा, अनु, खुशी, काजल, पूजा ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।इसको सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका सोनम कुमारी, नीलम सिंह, आकांक्षा, रूबी और शिव कुमारी के साथ-साथ शिक्षक अजीत सिंह देहड़ू, मुकेश राम, राकेश कुमार, पवन कुमार, धनंजय पाण्डेय, चंद्रेश त्रिवेदी, विश्वजीत कुमार, अजय कुमार और रौशन कुमार समेत अन्य सभी शिक्षकों ने मिलकर बच्चों का मार्गदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button