OTHERS

नन्हे हाथों ने उठाई प्रकृति की जिम्मेदारी,पौधारोपण, कर ली पर्यावरण रक्षा की शपथ

बक्सर पब्लिक न्यूज:- चौसा स्थित ज्ञान निकेतन विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी और प्रेरक मिसाल पेश की है। दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ के आगमन से पूर्व, विद्यालय के प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति को सहेजने का संकल्प लिया।​त्योहारों के उल्लास में अक्सर आतिशबाजी और पटाखों से निकलने वाली जहरीली गैसें आबोहवा को भारी नुकसान पहुंचाती हैं।

इस गंभीर समस्या को समझते हुए इन नन्हे बच्चों ने यह संदेश दिया कि पर्व का हर्ष और उल्लास अपनी जगह है, लेकिन पर्यावरण की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। बच्चों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे खुशी के दीप जरूर जलाएंगे, लेकिन साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक बनकर धरती को हरा-भरा रखने के लिए पौधारोपण भी करेंगे।​इस मुहिम के तहत विद्यालय परिसर में आम और अमरूद के फलदार पौधों का रोपण किया गया।

हाथों में खुरपी और नन्हीं हथेलियों में मिट्टी लेकर जब इन मासूमों ने पौधे रोपे, तो उनका उत्साह देखने लायक था।इस पौधारोपण अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसमें मुख्य रूप से पल्लवी, अविनाश, नित्या, रियांश, प्रभात, कान्हा जी, अविका, सृष्टि, आर्यन, रिया, आयुष, दिव्यम, हार्दिक, काजल, मुकुंद, अयांश, अंबुज, नव्या, नीरज, प्रतिष्ठा, शिवांशी, आरुषि सहित अन्य कई विद्यार्थी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।​बच्चों की इस संवेदनशील और सकारात्मक पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। कम उम्र में पर्यावरण के प्रति ऐसी गहरी समझ समाज के लिए एक बड़ा संदेश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button