POLITICS

बक्सर में बाहुबली विधायक अनंत सिंह का भव्य स्वागत, दलसागर टोल प्लाजा पर उमड़ी समर्थकों की भीड़

बक्सर पब्लिक न्यूज:- मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बक्सर पहुंचने पर दलसागर टोल प्लाजा के समीप समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष डॉ. राकेश राय उर्फ कल्लू राय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जुटे समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।

जानकारी के अनुसार, विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं। इस यात्रा के दौरान उनके स्वागत के लिए कुल 58 स्थानों पर तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में बक्सर के दलसागर टोल प्लाजा पर भी समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उनके काफिले के पहुंचते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया।बक्सर में हुए इस भव्य स्वागत के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button