OTHERS

कन्या प्राथमिक विद्यालय डुमरी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्रों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

बक्सर पब्लिक न्यूज :- बक्सर जिला अंतर्गत सिमरी प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय डुमरी के प्रांगण में शनिवार के दिन शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती भी मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार पांडेय ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य का निर्माता होता है।

इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को पेन और चॉकलेट देकर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्राओं शिखा कुमारी, अनुष्का कुमारी, परिधि कुमारी, शिवानी कुमारी और छात्रों सीयन कुमार, अभ्यांश कुमार, रवि कुमार ने अपनी शिक्षिका रानी अर्चना कुमारी को विशेष रूप से पेन देकर सम्मानित किया।

इस दौरान शिक्षक शिवजी कुमार द्वारा केक काटा गया। मौके पर शिक्षक मो. आसिफ, हंसलाल सिंह, विनय कुमार तिवारी तथा शिक्षिका विभा देवी, संगीता राय, साबा परवीन सहित सैकड़ों छात्र छात्राओं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button