लगातार बढ़ती कीमतों के कारण चीनी के मिठास ने आम लोगों की बढ़ाई परेशानिया,बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने कि मांग


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड सहित पूरे ग्रामीण इलाकों में इन दिनों चीनी की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बाजार में चीनी के दाम अचानक बढ़ जाने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के किचन का बजट बिगड़ गया है।बाजार की स्थिति देखें तो एक महीने पहले जो चीनी जहां 45 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वही अब 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। कुछ दुकानों पर तो इससे भी ज्यादा रुपये तक वसूल रहे है।
त्योहारों का मौसम आने वाला है, ऐसे में चीनी की मांग और भी बढ़ गई है, लेकिन दामों में इस बेतहाशा बढ़ोतरी से ग्रामीणों में नाराजगी है।स्थानीय लोगों का कहना है — “महंगाई पहले से ही चरम पर है। चीनी दैनिक जरूरत की चीज है, चाय से लेकर बच्चों के खाने तक में लगती है। दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर गरीब लोगों पर पड़ रहा है। राजपुर के किराना दुकानदार विनय त्रिगुण का कहना है कि थोक मंडी में ही दाम बढ़े हैं, इसलिए उन्हें भी मजबूरी में महंगा बेचना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाया जाए और सरकारी उचित मूल्य की दुकानों (PDS) पर चीनी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।



