OTHERS

सीओ के जनता दरबार में पांच मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले अंतर्गत राजपुर प्रखंड के अंचल कार्यालय में सीओ डॉ नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार के दिन जनता की समस्या सुनी गई. जिसमें जमीन विवाद से संबंधित मामला छाया रहा.जनता दरबार में पांच मामलों का मौके पर हि निष्पादन किया गया. जिसमें धनसोई थाना क्षेत्र के चार एवं राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मामलों की सुनवाई की गई। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे फरियादियो ने अपना आवेदन जमा करते हुए न्याय कि गुहार लगाई जिसमें राजपुर थाना क्षेत्र से छह और धनसोई थाना क्षेत्र के चार गांव से पहुंचे लोगों का आवेदन जमा किया गया।

कागजात देखने के बाद अगले शनिवार को आने का सुझाव देकर भेजा गया।सीओ ने आम जनों से अपील किया की किसी भी जमीनी विवाद में आवेदन एवं कागजात के साथ जनता दरबार में आए। तथा उन्होंने कहा कि भूमि संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। धनसोई थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने मौके पर मौजूद लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी जमीनी विवाद में मारपीट ना करें। मौके पर आरओ रूपा कुमारी, राजपुर अपर थानाध्यक्ष शिव कुमार मंडल के अलावा कई गांवों से पहुंचे फरियादि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button