CRIME

डेहरिया वो दरियापुर में पागल कुत्ते के हमले से ग्रामीणों के बीच दहशत ,एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर गंभीर रूप से किया घायल

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले अंतर्गत ​राजपुर प्रखंड की खरहना पंचायत अंतर्गत  डेहरिया और दरियापुर गांव में एक पागल कुत्ते के हमले से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल हो गया है। कुत्ते ने राह चलते और घर के बाहर बैठे लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है.​घायलों में डेहरिया निवासी देवनारायण पांडेय तथा दरियापुर गांव निवासी खुशी कुमारी, श्याम नारायण राम और कन्नू राम समेत कई अन्य लोग शामिल हैं.सभी घायलों का प्राथमिक और स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।

घटना के बाद जब घायल ग्रामीण एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो उन्हें निराशा हाथ लगी. ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार को अस्पताल में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं था, जिसके कारण लोगों को बिना इंजेक्शन लगवाए ही वापस लौटना पड़ा.उमस भरी भीषण गर्मी के बीच इस तरह की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और चिंता व्याप्त है.गर्मी के कारण रात में घर के बाहर सोने वाले लोग अब अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस पागल कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़कर कहीं दूर नहीं छोड़ा गया या नियंत्रित नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में यह कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना सकता है.ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तुरंत कार्रवाई मांग करते हुए कुत्ते को पकड़े जाने और सीएचसी में रेबीज इंजेक्शन की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। इस घटना के बाद गांव के सभी लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button