CRIME

आशा के निधन पर राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कर्मियों ने दो मिनट के मौन रख कि शोक सभा

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले के ​राजपुर प्रखंड अंतर्गत तियरा गांव निवासी आशा कार्यकर्ता चंद्रावती देवी पति बिसुका प्रसाद का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया.वे किसी निजी कार्य से सूरत गई थीं और वहां से ट्रेन द्वारा वापस अपने गांव लौट रही थी.सफर के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदय गति रुक जाने से ट्रेन में ही उनका देहांत हो गया.इस दुखद घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया.इनके आकस्मिक निधन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतका की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई.​शोक सभा में मौजूद आशा कार्यकर्ता सुधा देवी, आशा देवी व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चंद्रावती देवी बेहद कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थी. उनके इस प्रकार असमय चले जाने से जहां उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी अपूरणीय क्षति हुई है.​इस दौरान अस्पताल प्रशासन और साथी स्वास्थ्य कर्मियों ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन घड़ी में उन्हें धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button