OTHERS

स्वर्गीय नरोत्तम पांडेय के 6वीं पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण, छात्र-छात्राओं के बीच किया गया पठन-पाठन सामग्री का वितरण

बक्सर पब्लिक न्यूज :- बक्सर जिले अंतर्गत ब्रह्मपुर के रहथुआ गाँव निवासी स्वर्गीय नरोत्तम पांडेय के 6वी पुण्यतिथि पर उनके पुत्र बक्सर कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार पांडे के अगुवाई में वृक्षारोपण कर छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन के सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय नरोत्तम पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अधिवक्ता अरविंद पांडे ने होकर कहा कि बाबूजी के यादें आज भी हमारे दिल में उतनी ही ताज़ा और जीवंत हैं।

उनके दिए संस्कार अपार स्नेह और आपका आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहा है।बाबूजी भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से नहीं हैं, पर आपकी सीख और आदर्श हर कदम पर हमारे साथ हैं।इस पुण्य अवसर पर नरोत्तम-विमला फाउंडेशन के नाम से बच्चों के उत्थान, शिक्षा और कल्याण के लिए विचार किया गया है। तथा लोकसभा क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया गया।साथ हि आम, जामुन, बेल, अमरूद सहित कई फलदार वृक्ष लगाए गए, ताकि उनकी तरह छाया और मिठास आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती रहे। स्वर्गीय नरोत्तम पांडे जी द्वारा कई किताबें लिखी गई है। जो अपनी पहचान कर्म के बदौलत लंदन में भी बनाए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button