पांच सूत्री मांगों को लेकर, सभी आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

बक्सर पब्लिक न्यूज़ :-अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर राजपुर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिका अनिश्चितकाल में हड़ताल की घोषणा की है। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन परियोजना कमेटी राजपुर के बैनर तले। सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका अपनी पांच मुख्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चली गई है।
जिसको लेकर सभी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका राजपुर प्रखंड मुख्यालय के समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सभा कर इसकी घोषणा की। जहां सभा को संबोधित करते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष सीमा देवी ने कहा कि सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन द्वारा अपने घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय को दुगना करने की वादा किया था जो आब पूरा नहीं कर रही है।
वहीं उपाध्यक्ष विद्यावती देवी ने कहा कि सरकार अगर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मांग को पूरा नहीं करेगी तो चरणबद्ध आंदोलन होगा। सेविका सहायिका के हड़ताल पर चले जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। मौके पर विद्यावती देवी मंजू देवी सरस्वती देवी पूनम देवी शकुंतला देवी गिरिजा देवी शाहिद अन्य आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका मौजूद थी