भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का फुंका पुतला, शिक्षकों के अवकाश में कटौती पर जताई नाराजगी, की नारेबाजी

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर जिले के केसठ प्रखंड के नया बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजव्यापी आह्वान पर शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष रतन राउत ने किया।
वहीं संचालन नंद जी यादव ने की।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वही बाजार में सभा का आयोजन भी किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार की मनमानी रवैया के कारण हिंदुओं के पर्व के अवसर पर शिक्षकों के अवकाश में कटौती कर दी गई है।वही अनियमित बिजली आपूर्ति एवं बिजली कटौती से किसान और उपभोक्ता परेशान है।
परंतु विभाग और सरकार मौन है।उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में शराबबंदी लागू है।परंतु यह पूरी तरह से फेल है।वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार अपराध नियंत्रण करने में पूरी तरह अक्षम साबित हो रही है। वही कार्यकर्ताओं ने बाजार में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया ।और नारेबाजी की।मौके पर संदीप राउत ,वीरेंद्र सहवाग, अनिल बैठा, मुन्ना यादव, रिंकू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।