हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय वातावरण में मनाया गया बलभद्र भगवान का छठियार उत्सव


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर कलवार जागृति मंच के तत्वावधान में शेषावतार भगवान बलभद्र जी का छठियार उत्सव नगर के सदर अस्पताल स्थित एक निजी भवन में बड़े ही धूमधाम,श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुरी के प्रतिष्ठित साहित्यकार प्रो. अरुण मोहन भारवि ने की,जबकि संचालन सुप्रसिद्ध आयकर अधिवक्ता एवं जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश संगम ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय ब्याहुत कलवार महासभा के अध्यक्ष दिनेश भगत एवं डॉ. विनोद कुमार द्वारा भगवान बलभद्र जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों ने भगवान बलभद्र जी के समक्ष समाज की एकता, उन्नति, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
एवं शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया।छठियार उत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही समाज की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन मां तापेश्वर ब्लड सेंटर एवं प्रियेश कुमार के सहयोग से किया गया, जिसमें रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।इसके उपरांत भगवान बलभद्र जी के प्रसाद का विस्तृत वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को डॉ. विनोद कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विनोद कुमार, नीलम भारवि, तारकेश्वर प्रसाद, शिवजी प्रसाद, देवेंद्र कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, मनोज कुमार, राम नारायण प्रसाद, तेज नारायण प्रसाद, ललन साह, रघुनाथ जी, शिवनारायण प्रसाद, संजय चौधरी, अरविंद कुमार जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, देवनारायण प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, संतोष कुमार, चंदन कुमार, आदित्य कुमार, विद्यासागर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



