OTHERS

एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्रहित में सेवा का संकल्प

क्विज प्रतियोगिता में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को किया गया सम्मानित

बक्सर पब्लिक न्यूज:- डुमरांव में एनएसएस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने किया। समारोह में एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और सहभागिता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के गणमान्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में डॉ. उषा रानी, डॉ. अब्दुल कैश, डॉ. राहिला फिरदौस, डॉ. रुचि बाला, डॉ. रमेश यादव, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. पूनम मौर्या, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश्वर, अर्चना सिंह, आशीष कुमार ओझा, रोशन कुमार, अजय मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।

वहीं छात्र-छात्राओं में साहिल कुमार, नीतीश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार यादव, तनु सिंह, निशा यादव, पायल, खुशी, रजनी, हिना परवीन, लीला कुमारी, अभिषेक कुमार सहित अन्य एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने समाज एवं राष्ट्रहित में निष्ठापूर्वक सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकारों के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button