OTHERS

राजपुर से महागठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं पंकज राम, चर्चा तेज

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले के राजपुर सुरक्षित विधानसभा से इस बार विधायक बनने के लिए होड़ मची है। विगत दिनों राजपुर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री एक कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजपुर से पहले विधायक रहे संतोष निराला के नाम की प्रत्याशी के रूप में मुहर लगा दी।जबकि यहां कांग्रेस से विधायक रहे विश्वनाथ राम से काफी लोग नाराज हैं।जिससे चर्चा है कि इस बार महा गठबंधन द्वारा किसी अन्य नेता को टिकट दिया जाएगा जिसमें पंकज कुमार राम पिता स्वर्गीय शिव मुनीराम के नाम की चर्चा काफी तेज है।
पार्टी के सर्वे में सिटिंग विधायक विश्वनाथ राम से काफी लोगों की नाराजगी सामने आई है। का आरोप है कि विधायक किसी की सुनते नहीं है उनको सिर्फ ठेकेदारों से लगाव है।जिसके कारण इस बार अगर पार्टी उनको टिकट देती है तो पराजय के सामना भी करनी पड़ सकता है।जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा अपनी झोली में इस सीट को रखने के लिए कोई अन्य कद्दावर नेता की तलाश कर रही है। वहीं पूर्व मंत्री संतोष निराला के खिलाफ कई जगह बगावत भी हो रहा है। एनडीए के हिस्सा उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी के एक नेता द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर टिकट के दावेदारी कर रहे हैं।
ऐसे में संतोष निराला भी काफी चिंतित हैं। राजपुर सुरक्षित से बहुजन समाज पार्टी भी विधायक के होड़ में कई बार टक्कर दे चुकी है। वही इस बार तीसरे विकल्प के रूप में जनसुरज पार्टी भी क्षेत्र में सक्रिय है। जिसके उम्मीदवार जीत के दावा करने वाले प्रत्याशियों के खेल बिगाड़ सकते हैं। अब देखना यह है कि यह सीट किसके झोली में जाती है। लोगों में चर्चा है कि पंकज राम को महागठबंधन से अगर टिकट मिलता है तो यहां एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला काफी रोचक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button