OTHERS

विजयादशमी महोत्सव की तैयारी को लेकर रामलीला समिति की बैठक

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर रामलीला समिति,के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक रामलीला मंच पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष श्री रोहतास गोयल ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव श्री बैकुंठनाथ शर्मा ने किया।बैठक में आगामी विजयादशमी महोत्सव 2026 की सफलता को लेकर तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

आयोजन के उद्घाटन से लेकर महोत्सव के दौरान होने वाले कृष्णलीला एवं रामलीला के मंचन, दर्शकों की सुविधा, साफ-सफाई, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।बैठक में नगर में सहयोग राशि के संग्रह की धीमी गति पर भी चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि इतने बड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में समाज के लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण है।आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सहयोग राशि संग्रह अभियान में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया। समिति के सदस्यों से अपील की गई कि वे अपने-अपने स्तर से सहयोग राशि संग्रह के कार्य में सक्रियता बढ़ाएं, ताकि आयोजन की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।

समिति के सचिव बैकुंठनाथ शर्मा ने बताया कि आगामी 4 अक्टूबर 2026 जितिया पर्व से ऐतिहासिक रामलीला मैदान, किला परिसर में विजयादशमी महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है जो 23 अक्टूबर तक चलेगा।मथुरा वृंदावन की सुप्रसिद्ध रामलीला मंडली बाल कृष्ण रासलीला रामलीला मंडल द्वारा 20 दिवसीय कार्यक्रम का मंचन स्वामी श्री मोहन श्याम भारद्वाज के सफल निर्देशन में किया जायेगा। महोत्सव के दौरान दिन में कृष्णलीला एवं रात्रि में रामलीला का मंचन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वेदत् मंत्रोच्चार के बीच लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री राजगोपालाचार्य, त्यागी स्वामी जी महाराज के कर कमलों से किया जायेगा।उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के शिक्षामंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक में बबन सिंह, हरिशंकर गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा, उदय कुमार सर्राफ ‘जोखन जी’, चिरंजी लाल चौधरी, राजकुमार गुप्ता, गिरधारी अग्रवाल, सुमित मानसिंहका, दीपक पांडेय, रोहित ओझा, कमलेश्वर सिंह, गुप्तेश्वर सर्राफ,, नारायण राय, सुरेश पांडेय, श्री कृष्णा चौबे,  सतीश चंद्र त्रिपाठी, रमेश गुप्ता, आशानंद सिंह, नीकू तिवारी, टुनटुन सर्राफ, सुनील कुमार सिंह, उदय नारायण पांडेय, अनिल मानसिंहका, दिनेश जायसवाल, ब्रजकिशोर सिंह, रूपेश कुमार चौरसिया, मोहन जी, ओम जी यादव, बबलू शर्मा, धनंजय पांडेय, पंकज मानसिंहका, मदन दुबे, पिंटू सिंह, भरत राय, योगेंद्र राय, बसंत कुमार चौबे, राकेश जी, शेषनाथ तिवारी, संजय ओझा, राजीव कुमार वर्मा, तेज प्रताप सिंह छोटे, सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, बासुकीनाथ सिंह, सुरेश वर्मा, मथुरा चौबे, गौरव कुमार, दीपक सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button