OTHERS
मुक्त कारागार बक्सर में धन्वन्तरी उद्यान (औषधीय वाटिका) का जिला अधिकारी ने किया उद्घाटन


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिला के तेजतर्रार जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला के द्वारा शनिवार के दिन मुक्त कारागार बक्सर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक बक्सर, वृत्ताधीक्षक (केंद्रीय कारा बक्सर) एवं अन्य शासकीय परिदर्शक संबद्ध अधिकारी गण उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान मुक्त कारागार बक्सर में संसीमित बंदियों के आवासन तथा प्रबंधन आदि का जायजा लिया गया। साथ ही मुक्ति कारागार,बक्सर के परिसर में धन्वन्तरी उद्यान (औषधीय वाटिका) का उद्घाटन किया गया।मुक्त कारागार बक्सर में उपलब्ध पुस्तकालय को संवर्द्धित करने तथा बंदियों के लिए परिसर में स्वच्छ पेयजल (R.O) की उपलब्धता के लिए वाटर एटीएम लगाने का निर्देश दिया गया।



