राजपुर बीडीओ वो सीओ को मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया स्वागत


बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड कार्यालय में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार और नए अंचलाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार का मुखिया संघ के अध्यक्ष सह अकबरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश सिंह द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष ने प्रखंड के विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने मनरेगा, आवास योजना, नल-जल योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। बीडीओ ने मुखिया संघ से अपील की कि पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करें ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके।
वहीं नए अंचलाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि राजस्व कार्यों का निष्पादन समय पर किया जाएगा। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और परिमार्जन के मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।इस मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार पाठक,पंचायत सेवक और प्रखंड के अन्य कर्मी उपस्थित थे।



