राजपुर के पूर्व मुखिया सह राजद नेता ने सैकड़ो समर्थकों के साथ थामा भाजपा पार्टी का दामन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मंच से की गई घोषणा

बक्सर पब्लिक न्यूज़:- बक्सर लोकसभा क्षेत्र स्थित राजपुर के पूर्व मुखिया सह दिनारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सतेंद्र नारायण सिंह ने राजद पार्टी की सदस्यता छोड़ अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कि पूर्व मुखिया ने यह कार्य प्रधानमंत्री के बक्सर आगमन पर उनके समक्ष उपस्थित हो कर भाजपा के पार्टी सदस्या ली। इसके बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुखिया ने कहा कि राजद पार्टी परिवारवाद पार्टी हो गई है।
जिसमें पार्टी के प्रमुख से लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तक सिर्फ अपने परिवार वालों को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण बक्सर में देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं पूर्व मुखिया ने यह भी कहा कि राजद पार्टी में लूट मची हुई है। जहा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पार्टी के सिद्धांतों से हटकर अपने परिवार के लिए पार्टी नेताओं के राजनीति हत्या भी की जा रही है। जिनके द्वारा अब तक राजद के कई कदावर नेता को राजनीतिक छोड़ने पर भी विवश कर दिया गया। जिसे कई नेताओं ने राजद पार्टी को छोड़ अन्य दल के दामन थाम ली।
हालांकि राजपुर के पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह 15 वर्ष पूर्व बक्सर के सांसद ईमानदार और कड़क छवि वाले लाल मुनी चौबे के कार्यकाल में भाजपा पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर राजनीति की शुरुआत की थी। पूर्व मुखिया द्वारा भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा नेता राजपुर प्रखंड अध्यक्ष विराट राय ने कहा कि इनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। तथा बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को जीत दिलाने के लिए हर एक मतदाताओं से मिलकर अपील किया जाएगा। सत्येंद्र नारायण सिंह को भाजपा में शामिल होने पर दिनारा विधानसभा ,रामगढ़ विधानसभा सहित जिले के कई लोगों ने बधाई दी।
वही सत्येंद्र नारायण सिंह को भाजपा में शामिल होने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डाक्टर संजय पासवान, मनोज त्रिगुन, तियरा पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील पांडेय, उर्फ मुन्ना पांडे, रसेन पंचायत पूर्व मुखिया रामजी राय, छितनडिहारा गांव निवासी बच्चन जी राय, जलहरा निवासी ओंकारनाथ राय ,नागपुर के पैक्स अध्यक्ष अंगद सिंह, राजपुर पैक्स अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह,औरंगजेब हाशमी, शौकत अंसारी, राजेंद्र सिंह, बबलू सिंह, गुड्डू, पप्पू राजभर , पड़ियारी निवासी यशवंत सिंह , नागपुर के पूर्व मुखिया पिंटू राय, परासी गांव निवासी मुन्ना सिंह ,अनुपम सिंह बक्सर, हेठुआ के पूर्व मुखिया गिरजा शंकर सिंह, हरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संदीप राय, खीरी निवासी अशोक लाल श्रीवास्तव के अलावे अन्य लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी।