OTHERS

छठ घाट पर उमड़ेगी आस्था की रौनक, तैयारियों को लेकर श्री छठ पूजा सेवा समिति ने कसी कमर

बक्सर पब्लिक न्यूज:- केसठ प्रखंड में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर केसठ में तैयारियां तेज होने लगी हैं। प्रखंड परिसर स्थित पोखरा छठ घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को श्री छठ पूजा सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में घाट की साफ-सफाई, रोशनी, सजावट, सड़क व्यवस्था और छठव्रतियों की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता राहुल कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षक मुकेश कुमार ने किया। इस दौरान सदस्यों ने छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने पर जोर दिया।बैठक में छठ घाट और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, घाट की आकर्षक सजावट तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। इसके साथ ही पूजा से संबंधित मूर्ति निर्माण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

3.5 से 4 लाख रुपये के खर्च होने का है अनुमान

बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष कवि कुमार ने छठ पूजा की तैयारियों एवं संबंधित व्यवस्थाओं पर होने वाले लगभग 3.5 से 4 लाख रुपये के खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया। सदस्यों ने पर्व को सफल बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी, पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक में समिति के संयोजक अजय कुमार विक्रांत, व्यवस्थापक विवेक कुमार, उपाध्यक्ष राहुल केसरी एवं संदीप शर्मा, विकास कुशवाहा, सचिव गगन सिंह, अजय गोप, कन्हैया कुमार, पंकज कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा, कमलेश, आकाश, अखिलेश शर्मा, आजाद, पंडित, नारद यादव, मुकेश पासवान, नीरज वर्मा, पृथ्वीराज सिंह और असलम हुसैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से छठ घाट की साफ-सफाई बनाए रखने और पर्व की तैयारियों में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button