OTHERS

घसीटकर शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के मामले में अब जिम्मेदारी तय करने की कवायद

- सिविल सर्जन ने जीआरपी को पत्र भेजकर पूछा - घटना का जिम्मेदार कौन?

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर में पिछले दिनों पोस्टमार्टम हाउस में कफन में लिपटे शव को घसीटकर अंदर ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद अब मामले में जिम्मेदारी तय करने की कवायद शुरू हो गई है. मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने जीआरपी को पत्र भेजकर पूछा है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है. वहीं, जीआरपी थाना अध्यक्ष मणि चन्द्र पांडेय का कहना है कि शाम को शव को पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचवा दिया गया था।उन्होंने पत्र मिलने के बाद जल्द ही उसका जवाब देने की बात कही है।

वीडियो सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने पूरे मामले को लेकर जीआरपी से जवाब मांगा है।

 पत्र के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया गया है कि पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव को पोस्टमार्टम हाउस के अंदर इस तरह घसीटकर ले जाने की स्थिति कैसे बनी और इसके लिए जिम्मेदार कौन है. माना जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पत्राचार के जरिए मामले की जिम्मेदारी तय करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

इस मामले में सबसे अहम सवाल यही है कि शव को पोस्टमार्टम हाउस के अंदर पहुंचाने की जिम्मेदारी किसकी थी और वहां शव उठाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं थी. एक ओर स्वास्थ्य विभाग जीआरपी से घटना की जिम्मेदारी पूछ रहा है, तो दूसरी ओर जीआरपी का कहना है कि उसने शव को पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचवा दिया था. ऐसे में दोनों विभागों के जवाब के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कफन में लिपटे शव को घसीटकर अंदर ले जाने की नौबत आखिर क्यों आई और इसकी जवाबदेही किसकी बनती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button