धनसोई को प्रखंड बनाने में एनडीए सरकार विफल, कांग्रेस नेता मोहन दुबे

बक्सर पब्लिक न्यूज़: –राजपुर विधानसभा क्षेत्र के धनसोई को प्रखंड का दर्जा दिलाने में एनडीए सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उक्त बातें कांग्रेस नेता मोहन दुबे ने कहा उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तियरा मिडिल स्कूल के खेल ग्राउंड में कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो धनसोई को प्रखंड बनाया जाएगा। लेकिन 5 साल सत्ता सुख भोगने के बाद भी उन्होंने उसे पर कोई विचार नहीं किया।और पुनः 2010 में वोट मांगने राजपुर विधान सभा में चले गए। लेकिन तियरा के बजाय उन्होंने धनसोई में चुनावी सभा की और मंच से घोषणा की की अबकी बार सरकार बनेगी तो निश्चित धनसोई को प्रखंड बनाया जाएगा।
लेकिन वह अब तक अपनी वादा को पूरा नहीं कर पाए। ज्ञात होगी राजपुर प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र स्थित धनसोई को प्रखंड बनाने का लंबे समय से जनता द्वारा मांग की जा रही है।लेकिन अब तक इस मांग को किसी के सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया।धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल आठ पंचायत हैं, लंबा क्षेत्र होने के कारण लोगों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है। जी समस्या के निदान के लिए लोगों द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया लेकिन धांसू को प्रखंड बनाने के नाम पर सब ने अब तक ठगने का काम किया है।



