OTHERS

इटाढ़ी, चौसा, डुमरांव एवं चक्की अंचल अधिकारी के कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर जिला अधिकारी द्वारा अगले आदेश तक वेतन स्थगित

बक्सर पब्लिक न्यूज:- बक्सर जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में राजस्व, नीलाम पत्र एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।बैठक में आंतरिक संसाधन के अंतर्गत राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

राजस्व समन्वय समिति के अंतर्गत राजस्व महाअभियान, दाखिल-खारिज, मापी, परिमार्जन प्लस, लोक शिकायत से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, अतिक्रमण एवं अभियान बसेरा-2 की भी समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर अंचल अधिकारी इटाढ़ी, चौसा, डुमरांव एवं चक्की का अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही, जिला पदाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के सत्यापन का कार्य 23 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button