तियरा आवासीय बाल विद्या निकेतन में छात्र-छात्राओं ने छठ महापर्व की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की


बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर तियरा आवासीय बाल विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं द्वारा लोक आस्था के महापर्व छठ पर मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर सूप, दउरा और छठ पूजा की अन्य सामग्रियों के साथ छठ महापर्व की संपूर्ण विधियों का जीवंत मंचन किया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर छठ गीतों और भक्तिमय धुनों से गूंज उठा।
झांकी में छात्रा अर्पिता, परी, सोनाली, शोभा, सृष्टि, गोल्डी, राधिका, लक्ष्मीना, कृति, अनन्या तथा छात्र आयुष, आदर्श, विराट, सम्राट, प्रियांशु ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान शिक्षक राजेश रंजन के साथ शिक्षक अरुण कुमार, विनय कुमार, निशांत कुमार, किमी कुमारी, रीता, सलोनी, अंजली, पूजा, नेहा, प्रीति, अन्नपूर्णा ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।



