OTHERS

मंगरांव दुर्गा पूजा पंडाल में BDC प्रत्याशी सचिन कुमार पांडेय ने की मां दुर्गा की आरती, समिति सदस्यों को किया सम्मानित

बक्सर पब्लिक न्यूज:- राजपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगरांव श्री दुर्गा पूजा समिति पंडाल में बुधवार को भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंगरांव क्षेत्र के BDC प्रत्याशी सचिन कुमार पांडेय ने पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा की विधिवत आरती-पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। पूजा समिति के सदस्यों को बेहतर व्यवस्था और भव्य आयोजन के लिए उन्होंने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सचिन कुमार पांडेय ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति और एकता का प्रतीक हैं। नवरात्रि में सभी को एकजुट होकर समाज के विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए मां से प्रार्थना की।मौके पर पूजा समिति के कई सदस्य और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button