स्वच्छता को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


बक्सर पब्लिक न्यूज:- केसठ प्रखण्ड में विभाग के निर्देश के आलोक में मध्य विद्यालय केसठ में सोमवार को स्वच्छता पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय प्रसाद ने किया. इस दौरान बच्चों ने स्वच्छता पर आधारित एक से बढ़कर एक चित्र बनाया.यह चित्रकला हमारा स्वच्छ सुन्दर गांव अभियान के तहत विशेष गतिविधि है।
बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया. इस दौरान बच्चों ने स्वच्छ, सुंदर और हरियाली भरा गांव का चित्र बनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. बच्चों ने स्वच्छता को लेकर मानव आकृति बनाई.इसके अलावा ठोस व तरल कचरा प्रबंधन एवं कचरे का उठाव पर चित्र के माध्यम से साफ-सफाई की गतिविधियों पर सुंदर चित्र बनाया. इस दौरान बच्चों ने हरा एवं नीला डस्टबिन बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया. प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन में उपयोगी है. इस प्रत्येक व्यक्ति को पालन करना चाहिए।



